CG Police SI Result 2026: सीजीपीएससी सुबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 07:42 AM IST | 2 mins read
सीजी पुलिस सुबेदार एसआई प्रीलिम्स 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सुबेदार/ उप निरीक्षक कैडर/ प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 प्रारंभिक का परिणाम घोषित कर दिया है। 12 जुलाई को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजी पुलिस सुबेदार एसआई रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजी पुलिस सूबेदार, एसआई एवं प्लाटून कमांडर 2024 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में कुल 7,301 अभ्यर्थियों शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीजीपीएससी ने एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। सीजी पुलिस सुबेदार एसआई एवं प्लाटून कमांडर 2024 मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। इस संबंध में सूचना बाद में जारी की जाएगी।”
आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। सीजीपीएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित 341 पदों का 20 गुना अर्थात 6820 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किन्तु पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार 7301 कैंडिडेट का चयन किया गया।
सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सुबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGPSC Subedar SI Prelims Result 2024: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पुलिस सुबेदार एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम