CG PAT 2025 Registration: छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, जानें फीस, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 20, 2025 | 03:30 PM IST | 2 mins read
सीजी पैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीजी पीएटी प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (सीजी पीएटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 21 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी पीएटी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीजी पीएटी रजिस्ट्रेशन से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
सामान्य श्रेणी के छात्रों को सीजी पीएटी 2025 के लिए पंजीकरण कराने के लिए 300 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क ओबीसी श्रेणी के लिए 250 रुपये और एससी/एसटी जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए 200 रुपये है।
CG PAT 2025 Exam Date: सीजी पैट 2025 एग्जाम डेट
सीजी पैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद उम्मीदवार 22 से 24 अप्रैल के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। परीक्षा 15 मई को एक शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
सीजी पैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
Also read CG Vyapam Recruitment 2025: सीजी व्यापम ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर आवेदन शुरू
CG PAT 2025 Registration: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करने वाले छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने 12वीं में अनिवार्य विषय के रूप में PCM, PCB, कृषि विज्ञान, कृषि गणित, फसल उत्पादन या बागवानी में से किसी एक का अध्ययन किया हो।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 12वीं में 50% अंकों के साथ सीजी पीएटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को 5% छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 25 वर्ष और आरक्षित वर्ग व महिलाओं के लिए 28 वर्ष है।
उम्मीदवारों को सीजी पीएटी पंजीकरण 2025 के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। राज्य भर में लगभग 21 विश्वविद्यालयों में बीएससी कृषि की लगभग 1259 सीटें उपलब्ध हैं।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल