CG Home Guard Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10 अगस्त लास्ट डेट
Saurabh Pandey | July 10, 2024 | 01:50 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। एनसीसी प्रमाणपत्र और अन्य प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक मिलेंगे जो उनके चयन में जुड़ जाएंगे।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की तरफ से होम गार्ड के 2215 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार राज्य के आपातकालीन और अग्निशमन सेवा विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे 10 अगस्त 2024 तक इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार, गृह विभाग के तहत छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवक नगर सैनिकों के रिक्त पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं की तरफ से उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
CG Home Guard Recruitment 2024: आयुसीमा
छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो उम्मीदवार आत्मसमर्पण करने वाले और नक्सली पीड़ितों के परिवार से आते हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
CG Home Guard Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
CG Home Guard Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
सामान्य, एससी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और प्रभावित व्यक्तियों या उनके परिवार के यूआर/ओबीसी/एससी से संबंधित उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा और एसटी उम्मीदवारों को 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
CG Home Guard Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। एनसीसी प्रमाणपत्र और अन्य प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक मिलेंगे जो उनके चयन में जुड़ जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी