CG DElEd Admit Card 2025: सीजी डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड cgbse.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | May 30, 2025 | 02:53 PM IST | 2 mins read
सीजी डीएलएड एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारी होती है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स के तहत आयोजित की जाती है।
छत्तीसगढ़ डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर या नाम और पिता का नाम दर्ज करना होगा।
CG DElEd Mains Admit Card 2025: एग्जाम डेट, रिपोर्टिंग टाइम
प्रथम वर्ष की परीक्षा 2 से 20 जून 2025 तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 से 18 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। सीजीबीएसई ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी, 9:10 बजे प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा तथा 9:15 बजे से उत्तर लेखन की प्रक्रिया प्रारंभ होकर 12:15 बजे तक चलेगी।
CG DElEd Admit Card 2025: सीजी डीएलएड एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजी डीएलएड मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- सीजी डीएलएड मेंस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- सीजी डीएलएड मेंस प्रथम या द्वितीय वर्ष वर्ष का चयन करें।
- इसके बाद पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- गेट डिटेल्स पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
सीजी डीएलएड एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल