CG Police Recruitment 2023-24: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट 17 नवंबर से शुरू, पूरा शेड्यूल जान
Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 11:43 AM IST | 2 mins read
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट 2025 में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी पीडीएफ प्रारूप में cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती वर्ष 2023-24 के अंतर्गत ट्रेड टेस्ट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेडमैन पदों के लिए 17 से 19 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट 2025 में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दी गई है। जिसमें ट्रेड एग्जाम डेट, एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैंडिडेट का नाम, आवेदित पद और जिला सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल है।
CG Police Bharti Trade Test Exam 2025: बिलासपुर रेंज भर्ती केंद्र क्रमांक 1
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बिलासपुर रेंज, भर्ती केंद्र क्रमांक 01, रक्षित केंद्र बिलासपुर में जिला बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही के आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण एवं लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 17 और 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
CG Police Constable Trade Test Exam 2025: बिलासपुर रेंज केंद्र क्रमांक 2 रायगढ़
बिलासपुर रेंज में केंद्र क्रमांक 2 रायगढ़ अंतर्गत जिला रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती एवं सारंगढ़ में रिक्त आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमैन) के अभ्यर्थियों के ट्रेड टेस्ट परीक्षा पुलिस लाईन उर्दना रायगढ़ में 17 नवंबर से 19 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
Chhattisgarh Constable Trade Test Exam Date 2025: सरगुजा रेंज
सरगुजा रेंज के जिला/ इकाई सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में 17 से 19 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगी।
CG Constable Trade Test Exam Date 2025: दिशानिर्देश
अधिक जानकारी के लिए cgpolice.gov.in पर सीजी कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट नोटिस जांच सकते है।
- अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए व्यापम से जारी प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना होगा।
- आरक्षक (चालक) के अभ्यर्थी को हेवी ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित तिथि एवं समय पर भर्ती ग्राउंड पर पहुंचना अनिवार्य है।
- ट्रेड टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी चयन हेतु अपात्र होंगे। ग्राउंड के अंदर मोबाइल फोन लाना वर्जित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार