Trusted Source Image

CG Assistant Cartographer Answer Key 2026: सीजी व्यापम सहायक मानचित्रकार उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 02:19 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम सहायक मानचित्रकार आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक आज से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम सहायक मानचित्रकार आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक आज से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 19 मार्च को सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती परीक्षा (WRAD 25) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक मानचित्रकार उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को मॉडल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण चुनौतियां 24 मार्च 2026, दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”

Also readCG Pre DElEd Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पूरा कार्यक्रम जांचें

सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना जांच सकते हैं।

CG Assistant Cartographer Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) उत्तर कुंजी जांच सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘सहायक मानचित्रकार (सिविल)’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications