CFA May 2025 Registration: सीएफए मई लेवल 1 पंजीकरण की आखिरी तिथि कल; डायरेक्ट लिंक और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 05:56 PM IST | 2 mins read
मई 2025 में सीएफए लेवल 1 परीक्षा की कोई निश्चित तिथि नहीं है। कैंडिडेट 14 से 20 मई के बीच किसी एक दिन सीएफए परीक्षा के लिए तिथि का चयन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट (CFA Institute) की ओर से कल यानी 6 फरवरी को सीएफए मई 2025 लेवल 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएफएआई की आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाकर मई 2025 लेवल 1 सीएफए परीक्षा पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
मई 2025 में सीएफए लेवल 1 परीक्षा की कोई निश्चित तिथि नहीं है। कैंडिडेट 14 से 20 मई के बीच किसी एक दिन सीएफए परीक्षा के लिए तिथि का चयन कर सकते हैं। अपनी चयनित तिथि पर परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के लिए सीएफए मई लेवल 1 परीक्षा शेड्यूल करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है।
CFA Level 1 May exam 2025: शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक डिग्री - अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक या समकक्ष कार्यक्रम पूरा करना आवश्यक है।
- कार्य अनुभव - अभ्यर्थियों के पास कुल 4,000 घंटों का व्यावसायिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
- स्नातक छात्र - वर्तमान में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन हेतु पात्र होने के लिए उनके स्नातक होने तक 23 महीने से अधिक समय शेष न हो।
चार्टर्ड फाइनेंशियल प्रोग्राम एक प्रोफेशनल स्नातक स्तर का कार्यक्रम है जिसे तीन स्तरों अर्थात लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 में बांटा गया है। प्रत्येक स्तर में विभिन्न CFA परीक्षा विंडो हैं। सीएफए लेवल 1 परीक्षा फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर में आयोजित की जाती है। इसी तरह, लेवल 2 और लेवल 3 परीक्षाओं में भी पूरे साल विभिन्न परीक्षा विंडो होती हैं।
सीएफए 2025 लेवल 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएफए 2025 एग्जाम 2 सत्रों में कराई जाएगी। CFA 2025 परीक्षा की अवधि प्रत्येक सत्र के लिए 2 घंटे 15 मिनट है। सीएफए 2025 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। सीएफए लेवल 1 परीक्षा 2025 में प्रत्येक सत्र में 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
CFA May 2025 Level 1 Exam: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएफए मई 2025 लेवल 1 एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले, www.cfainstitute.org/programs/cfa-program पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और पहली बार नामांकन के लिए शुल्क जमा करें।
- सीएफए मई 2025 लेवल 1 फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी