Trusted Source Image

CEED 2024 Result: सीईईडी रिजल्ट ceed.iitb.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Santosh Kumar | March 6, 2024 | 11:01 AM IST | 1 min read

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।

Back

CEED Previous Year's Question Papers & Solutions

Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.

Download EBook
सीईईडी रिजल्ट 2024 जारी (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
सीईईडी रिजल्ट 2024 जारी (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। संस्थान द्वारा उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।

CEED 2024 परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेगा। सीईईडी स्कोर कार्ड को जन्म तिथि, श्रेणी या विकलांगता स्थिति के प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। सीईईडी परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते थे।

Also readCEED, UCEED 2024 Exam Analysis: सीईईडी, यूसीईईडी परीक्षा छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कट-ऑफ ऊंची रहने की संभावना

CEED 2024 Result: ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CEED 2024 Result आसानी से देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • Homepage पर 'CEED 2024 Results Released' कॉलम में 'Candidate Portal' पर क्लिक करें।
  • अब Login पर क्लिक कर पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • “CEED 2024 Result” स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

आपको बता दें कि सीईईडी परीक्षा आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रूड़की में मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडीएस) कार्यक्रमों और कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications