CCSU Exam Form 2025: सीसीएसयू बीएड परीक्षा फॉर्म ccsuniversityweb.in पर उपलब्ध, 18 मार्च तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 27, 2025 | 11:51 AM IST | 2 mins read
CCSU: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीएड परीक्षा फॉर्म कार्यक्रम जारी करने के साथ ही यह भी पुष्टि की है कि बीएड परीक्षाएं मई 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने आज यानी 27 फरवरी से बीएड प्रथम और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए बीएड परीक्षा फॉर्म 2025 भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversityweb.in पर जाकर 18 मार्च तक सीसीएसयू बीएड एग्जाम फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
छात्रों को सीसीएसयू बीएड परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क भुगतान के साथ भरने का भी मौका दिया जाएगा। यदि छात्र 18 मार्च तक या उससे पहले बीएड एग्जाम फॉर्म 2025 भरने में विफल रहते हैं, तो वे 500 रुपए विलंब शुल्क देकर 19 और 20 मार्च को भी बीएड परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते।
इसके अलावा, छात्र 28 फरवरी से 21 मार्च के बीच कॉलेज में भरे हुए परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। कॉलेजों को 23 मार्च तक विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए फॉर्मों का सत्यापन कर होगा और सत्यापित उम्मीदवारों की रोल सूची 26 मार्च तक कॉलेज की वेबसाइट और छात्रों को ईमेल पर ऑनलाइन की जाएगी।
Also read PRS analysis: देश के 35 प्रतिशत स्कूलों में 50 से कम छात्र नामांकित, केवल एक या दो शिक्षक
नोटिस के अनुसार, परीक्षा फॉर्म बीएड सत्र (2024-2026) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा 2025, बीएड सत्र (2023-2025) द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा तथा प्रथम वर्ष के पूर्व एवं भूतपूर्व छात्रों के लिए लागू है। इसके अतिरिक्त, बीएड एवं स्पेशल बीएड सत्र (2022-2024) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के भूतपूर्व छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीएड परीक्षा फॉर्म कार्यक्रम जारी करने के साथ ही यह भी पुष्टि की है कि बीएड परीक्षाएं मई 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को अंतिम समय में तकनीकि संबंधित समस्याओं से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले बीएड परीक्षा फॉर्म 2025 भरने की सलाह दी गई है।
विलंब शुल्क का छात्रों ने किया विरोध -
विलंब शुल्क लागू होने पर छात्रों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि एजेंसी की गलती के चलते छात्रों को फॉर्म भरने में देरी होती है। छात्रों ने विश्वविद्यालय से इन मुद्दों का समाधान करने तथा भविष्य में परीक्षाओं के लिए सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार