CCRAS Admit Card 2025: सीसीआरएएस एडमिट कार्ड ccras.nic.in पर जारी, परीक्षा 24 नवंबर से शुरू होगी
Abhay Pratap Singh | November 20, 2025 | 03:48 PM IST | 2 mins read
सीसीआरएएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in के माध्यम से सीसीआरएएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीसीआरएएस भर्ती 2025 परीक्षा 24 से 28 नवंबर और 2 से 4 दिसंबर, 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 38 शहरों में होगी। परीक्षा केंद्र पर सीसीआरएएस एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
सीसीआरएएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीसीआरएएस हाल टिकट में कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, आवेदित पद, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 394 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ग्रुप ए (अनुसंधान अधिकारी) के 21 पद और ग्रुप बी (स्टाफ नर्स, सहायक) के 48 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ग्रुप सी (एलडीसी, यूडीसी और अन्य) के 146 पद तथा ग्रुप सी (एमटीएस) के 179 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवारों को सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी और सी एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर तुरंत सीसीआरएएस परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन से पहले सुधार किया जा सके।
CCRAS Group A, B, and C Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीसीआरएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीसीआरएएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ccras.nic.in पर जाएं।
- होमपेज स्क्रॉल करें और “CCRAS एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीसीआरएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा