CCL Apprentice Recruitment 2024: सीसीएल में 1180 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | September 5, 2024 | 01:40 PM IST | 2 mins read
सीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन पूरा होने पर, चयनित उम्मीदवारों के नाम, उनकी पंजीकरण संख्या, श्रेणी और ट्रेड वाली मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। रिपोर्टिंग और प्रशिक्षण शुरू होने की तारीखें चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचित की जाएंगी।
नई दिल्ली : सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) की तरफ से 1180 रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न ट्रेडों में ट्रेड/तकनीशियन, फ्रेशर और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2024 है। विभिन्न अप्रेंटिसशिप पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
CCL Apprentice Recruitment 2024: आयुसीमा
- सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
- ट्रेड अपरेंटिस - अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 32 वर्ष है।
- फ्रेशर अपरेंटिस - अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 27 वर्ष है।
CCL Apprentice Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 1180 रिक्त पदों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- ट्रेड अपरेंटिस - 484 पद
- फ्रेशर अपरेंटिस - 55 पद
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - 637 पद
CCL Apprentice Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
सीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 10वीं, 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास आईटीआई या डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
CCL Apprentice Recruitment 2024: स्टाइपेंड
सीसीएल अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- ट्रेड अप्रेंटिस - 7,000 रुपये प्रतिमाह
- फ्रेशर अप्रेंटिस -
- प्रथम वर्ष - 7,000 रुपये प्रतिमाह
- द्वितीय वर्ष - 7,700 रुपये प्रति माह
- डिप्लोमा अप्रेंटिस - 8,000 रुपये प्रति माह
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस 9,000 रुपये प्रतिमाह
CCL Apprentice Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
सीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन पूरा होने पर, चयनित उम्मीदवारों के नाम, उनकी पंजीकरण संख्या, श्रेणी और ट्रेड वाली मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। रिपोर्टिंग और प्रशिक्षण शुरू होने की तारीखें चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचित की जाएंगी। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शुरू होने से पहले अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई