CCI Recruitment 2026: सीसीआई भर्ती नोटिफिकेशन 148 पदों के लिए जारी, 9 जुलाई से ciltd.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
सीसीआई भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 22,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 7 जुलाई को सहायक प्रबंधक, प्रबंधन प्रशिक्षु और जूनियर सहायक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सीसीआई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट ciltd.in पर जाकर 9 जून को सुबह 10:00 बजे से आवेदन कर सकेंगे।
सीसीआई भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 148 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 1-1 और मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) व मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के 8-8 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर कॉमर्शियल एग्जिक्यूटिव व जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 50-50 और जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के 30 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री और एक वर्ष का अनुभव हो। सहायक प्रबंधक (आईटी) पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान या समकक्ष विषय में बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री आवश्यक है। अन्य पदों के लिए एमबीए, सीए, सीएमए, बीएससी कृषि, बीकॉम या यूजी डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
सीसीआई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष और अन्य पदों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। सीसीआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 1500 रुपये (1000 रुपये आवेदन शुल्क+500 रुपये सूचना शुल्क) और एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूबीडी को 500 रुपये (सूचना शुल्क) देना होगा। सीसीआई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए सीसीआई भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
CCI Recruitment 2026 Notification Out: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीसीआई भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर जाएं।
- डैशबोर्ड में उपलब्ध “भर्ती” का चयन करें।
- “सीसीआई भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार