सीबीएसई के नाम का अनाधिकृत इस्तेमाल करने के चलते आगरा की 'सीबीएसई-डबल्यूएसओ' का रजिस्ट्रेशन रद्द
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 12:14 PM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे पूरी सावधानी बरतें और इस एडवाइजरी का पालन करें।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के नाम पर आगरा में चल रही 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डबल्यूएसओ) संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने साफ किया कि इस संस्था का सीबीएसई से कोई ऑफिशियल संबंध नहीं है और यह बिना इजाजत के बोर्ड का नाम और लोगो इस्तेमाल कर रहा है।
आगरा के फर्म्स, सोसाइटीज और चिट्स के रजिस्ट्रार ने 5 दिसंबर के आदेश के अनुसार, रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। यह कैंसलेशन बोर्ड की सहमति के बिना "सीबीएसई" नाम के अनाधिकृत और गुमराह करने वाले इस्तेमाल के कारण हुआ है।
बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि सभी एफिलिएटेड स्कूलों को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई का बताई गई सोसाइटी के साथ किसी भी तरह का कोई संबंध, एफिलिएशन, एंडोर्समेंट या जुड़ाव नहीं है।
स्कूलों को खास तौर पर निर्देश दिया गया है कि वे इस सोसाइटी द्वारा आयोजित या बढ़ावा दिए जाने वाले किसी भी खेल इवेंट, गतिविधि या प्रोग्राम में छात्रों को शामिल करने, सपोर्ट करने या स्पॉन्सर करने से बचें।
सीबीएसई बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे पूरी सावधानी बरतें और इस एडवाइजरी का पालन करें। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, स्कूल ऑफिशियल कम्युनिकेशन के जरिए बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार