CBSE Radio Station: सीबीएसई अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करेगा, अधिकारी ने दी जानकारी
Santosh Kumar | August 11, 2025 | 01:33 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने कहा, ‘‘लाइसेंस प्राप्त होने के बाद सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित की जाने वाली सामग्री की रूपरेखा तय की जाएगी।’
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपने छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों के लिए विशेष रूप से एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस प्रस्ताव को बोर्ड की हाल ही में हुई शासी निकाय की बैठक में मंजूरी दी गई।
इसके अलावा, बैठक में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को बोर्ड की शासी निकाय ने मंजूरी दे दी है।
यह निर्णय लिया गया है कि सामुदायिक रेडियो लाइसेंस के लिए आवेदन तैयार करने और उस पर कार्रवाई करने के लिए हितधारकों तथा विशेषज्ञों के साथ अगले छह महीनों में परामर्श बैठकें आयोजित की जाएंगी।’’
शिक्षा वाणी पॉडकास्ट पहले से संचालित
सीबीएसई पहले से ही शिक्षा वाणी नाम के एक पॉडकास्ट का संचालन कर रहा है जो कक्षा 9 से कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के लिए समय पर ऑडियो सामग्री को सुस्पष्ट और सहज तरीके से प्रसारित करता है।
सीबीएसई-शिक्षा वाणी ‘एंड्रॉइड’ फोन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध है। शिक्षा वाणी ने अब तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार लगभग 400 सामग्री अपलोड की हैं।
Also read सीबीएसई 2026-27 से कक्षा 9 के लिए ओपन बुक मूल्यांकन आयोजित करेगा, जून की मीटिंग में हुआ फैसला
भारत में 540 सामुदायिक रेडियो स्टेशन
अधिकारी ने कहा, ‘‘लाइसेंस प्राप्त होने के बाद सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित की जाने वाली सामग्री की रूपरेखा तय की जाएगी।’’ बता दें कि आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार, भारत में 540 सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित हैं।
ये स्टेशन शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और समाजों जैसे गैर-लाभकारी संगठनों द्वारा संचालित हैं। सरकार विभिन्न पहलों और योजनाओं के माध्यम से, सामुदायिक रेडियो के विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]Delhi School Fee Regulation Bill: दिल्ली विधानसभा में शुल्क विनियमन विधेयक पारित, ‘आप’ के संशोधन खारिज
सदन में बहस के दौरान विधेयक का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे दिल्ली में स्कूली बच्चों के अभिभावकों का न्याय के लिए इंतजार खत्म होगा और उन्हें निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि की चिंता से राहत मिलेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार