सीबीएसई प्रधानाचार्यों और काउंसलरों के लिए 5 शहरों में आयोजित करेगा करियर जागरूकता कार्यक्रम, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 06:10 PM IST | 1 min read
सीबीएसई करियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन गुवाहाटी, बेंगलुरु, वाराणसी, देहरादून और उदयपुर में किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जून और जुलाई 2025 में संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और काउंसलरों के लिए करियर जागरूकता कार्यक्रम (Career Awareness Programmes) आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई करियर जागरूकता कार्यक्रम 2025 की शुरुआत 12 जून से 26 जुलाई तक देश के पांच शहरों में की जाएगी।
करियर जागरूकता कार्यक्रम 5 सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9:30 बजे तक पहुंचने की सलाह दी गई है। सीबीएसई करियर अवेयरनेस प्रोग्राम्स का आयोजन गुवाहाटी, बेंगलुरु, वाराणसी, देहरादून और उदयपुर में किया जाएगा।
सीबीएसई ने प्रधानाचार्यों और काउंसलरों को प्रत्येक स्थान के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करके पंजीकरण करने की सलाह दी है। चयनित प्रतिभागियों को पुष्टि के लिए ईमेल भेजे जाएंगे। भागीदारी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। सीबीएसई ने कहा कि, “यात्रा और आवास व्यय (टीए/डीए) प्रतिभागियों द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।”
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल लीडर्स और काउंसलर के बीच छात्रों के लिए उपलब्ध शैक्षिक और करियर के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वहीं, इन सत्रों का उद्देश्य स्कूलों को छात्रों को करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और छात्रवृत्तियों पर संरचित मार्गदर्शन प्रदान करने में मदद करना है।
CBSE’s Career Awareness Programmes: कार्यक्रम शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में सीबीएसई करियर अवेयरनेस प्रोग्राम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| तिथि | कार्यक्रम स्थल | स्कूल का नाम और पता |
|---|---|---|
| 12 जून, 2025 | रॉयल ग्लोबल स्कूल |
तिरूपति बालाजी मंदिर के सामने / आईएसबीटी, राष्ट्रीय राजमार्ग-37, बेटकुची, गुवाहाटी, असम - 781035
|
| 20 जून, 2025 | दिल्ली पब्लिक स्कूल (नॉर्थ) |
35/1ए सातनूर गांव, जलाहोबली, बेंगलुरु उत्तरी तालुक, बेंगलुरु, कर्नाटक
|
| 7 जुलाई, 2025 | सनबीम स्कूल |
वरुणा सेंट्रल जेल रोड, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
|
| 18 जुलाई, 2025 | दून इंटरनेशनल स्कूल |
रिवरसाइड कैम्पस, पौंधा, देहरादून
|
| 26 जुलाई, 2025 | रॉकवुड्स हाई स्कूल |
चित्रकोट नगर, भुवाणा, उदयपुर
|
अगली खबर
]Rhodes Scholarship: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए 2028 से अधिक भारतीयों को मिलेगी रोड्स छात्रवृत्ति
रोड्स छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने के लिए चीन और अफ्रीका जैसे अन्य देश भी प्राथमिकता में हैं। वर्तमान में चीन से 4 और अफ्रीका से 21 अभ्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार