CBSE: मेन और सेकंड बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन, अंकों के वेरिफिकेशन की गाइडलाइंस जारी
Saurabh Pandey | August 5, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया और दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई 2026 को घोषित किया गया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए रिजल्ट के बाद की सुविधाएं शुरू की हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को और दूसरी परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई 2026 को घोषित किया जा चुका है। छात्रों की सहायता के लिए अब बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने, अंकों के सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान की है।
जो छात्र केवल मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने किसी भी विषय की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद ही छात्र अंकों के सत्यापन या संबंधित उत्तर पुस्तिका में एक या अधिक प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। वहीं, मुख्य और दूसरी दोनों बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के पास दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने का विकल्प होगा। हालांकि, अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र किसी एक विषय में मुख्य परीक्षा या दूसरी परीक्षा में से केवल एक ही उत्तर पुस्तिका का चयन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, सीबीएसई शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट के बाद ये सुविधाएं दे रहा है-
- जांची गई उत्तर-पुस्तिका की स्कैन की हुई कॉपी
- मार्क्स का वेरिफिकेश
- एक या ज्यादा उत्तरों का दोबारा मूल्यांकन
सिर्फ वे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी जांची हुई उत्तर-पुस्तिका की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त कर ली है, वे ही अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के बाद अगर मार्क्स बढ़ते हैं, तो फीस उसी अकाउंट में वापस कर दी जाएगी जिससे सीबीएसई को पेमेंट किया गया था।
स्कैन की हुई कॉपी के लिए शुल्क
जांची गई उत्तर-पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 5 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक आवेदन करना होगा, जिसके लिए प्रत्येक विषय की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन शुल्क
अंकों का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए विद्यार्थियों को 16 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक आवेदन करना होगा, जिसके लिए वेरिफिकेशन के लिए प्रति उत्तर-पुस्तिका 300 रुपये और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न देना होगा।
जांची गई उत्तर-पुस्तिका की स्कैन प्रति प्राप्त करना
उम्मीदवार को सबसे पहले जांची गई उत्तर-पुस्तिका की स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन करना होगा। इससे पता चलेगा कि उत्तरों की जांच कैसे की गई और अंक कैसे दिए गए। उम्मीदवार को आवेदन खुद जमा करना चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि सभी जानकारी सही हो। सीबीएसई किसी तीसरे पक्ष, जैसे साइबर कैफे आदि, द्वारा की गई गलतियों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
स्कैन की हुई उत्तर-पुस्तिका उम्मीदवार के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी जानकारी जिससे परीक्षक, मूल्यांकनकर्ता या परीक्षा से जुड़े किसी अन्य अधिकारी की पहचान का पता चले, उसे छिपा दिया जाएगा।
अगली खबर
]CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10 में 96.78% स्टूडेंट्स पास; 60% छात्रों के अंक में सुधार
सीबीएसई कक्षा 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in पर एक्टिव है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.68 लाख छात्र अब आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल