Single Girl Child Scholarship 2024: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन डेट 10 जनवरी तक बढ़ी, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | December 27, 2024 | 04:10 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप की दर 500 रुपये प्रति माह होगी, यानी एक साल में 6000 रुपये दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन और 2023 के लिए स्कॉलरशिप रिन्यू करने की तारीख बढ़ा दी है। पात्र छात्राएं अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर थी। सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में दी गई है।
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप की दर 500 रुपये प्रति माह होगी, यानी एक साल में 6000 रुपये दिए जाएंगे। योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति का भुगतान अधिकतम दो साल की अवधि के लिए किया जाएगा।
भुगतान ईसीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूलों द्वारा सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप आवेदन का वेरिफिकेशन 17 जनवरी तक निर्धारित है।
Single Girl Child Scholarship: पात्रता मानदंड
सीबीएसई छात्रवृत्ति उन मेधावी अविवाहित छात्राओं के लिए है, जिन्होंने 60% से अधिक अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, जो कक्षा 11वीं-12वीं में पढ़ रही हैं और जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है।
यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं को दी जाएगी जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना और छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के अनुसार, एक साथ जन्म लेने वाली सभी संतानें अपने माता-पिता की एकल बालिकाएं हैं। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
Also read Study Abroad: दिल्ली के दलित छात्रों के लिए अरविंद केजरीवाल ने की अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा
CBSE Single Girl Child Scholarship: जरूरी दस्तावेज
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे दिया गया है-
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र और एडमिशन प्रूफ
- बैंक खाते और फीस स्ट्रक्चर
- पासपोर्ट आकार के फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- छात्र का आईडी कार्ड
- छात्रवृत्ति रिन्यूअल के लिए कक्षा 11वीं की मार्कशीट
- बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड
- बैंक पासबुक और कैंसिल चेक।
- छात्रा से 50 रुपये के स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल