Trusted Source Image

CBSE: सीबीएसई ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने वाले 12वीं के छात्रों के लिए जारी की डेटशीट

Saurabh Pandey | March 31, 2026 | 03:30 PM IST | 2 mins read

बोर्ड ने परीक्षा दिवस के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं जिनका उम्मीदवारों को सख्ती से पालन करना होगा। छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचना होगा। किसी भी परिस्थिति में सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई की तरफ से छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई की तरफ से छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के उन छात्रों के लिए विशेष डेटशीट जारी की है जो वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं दो दिनों तक, 11 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

ऐसे विद्यार्थी नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनका परिणाम परीक्षा उपनियमों के अनुसार घोषित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 अप्रैल को जीव विज्ञान, उद्यमिता, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी कोर जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं होंगी। 13 अप्रैल को शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस श्रेणी के पात्र छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से विस्तृत डेटशीट और नए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Special Date Sheet 2026: 12वीं की डेटशीट

दिन, दिनांक और समय
विषय कोड
विषय का नाम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

(सुबह 10.30 - दोपहर 01.30)

044

066

030

301

जीव विज्ञान (Biology)

उद्यमिता (Entrepreneurship)

अर्थशास्त्र (Economics)

अंग्रेजी कोर (English Core)

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

(सुबह 10.30 - दोपहर 01.30)

048
शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Also read RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट का स्ट्रीम-वार डेटा जारी, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत जानें

CBSE Class 12 Special Date Sheet 2026: एग्जाम डे गाइडलाइंस

बोर्ड ने परीक्षा दिवस के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं जिनका उम्मीदवारों को सख्ती से पालन करना होगा। छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचना होगा। किसी भी परिस्थिति में सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  1. सभी उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
  2. उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपना एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा।
  3. परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के संचार उपकरण की अनुमति नहीं है।
  4. सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  5. सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अनुशासन बनाए रखना होगा।
  6. सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
  7. प्रत्येक परीक्षा की अवधि डेटशीट और प्रवेश पत्र में दी गई अवधि के अनुसार होगी।
  8. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications