CBSE Recruitment Exam 2024: सीबीएसई भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट और आंसर की जारी, 20 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | August 18, 2024 | 12:24 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं और उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई ओएमआर आंसर शीट और सीबीएसई उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की में दिए गए उत्तरों से जो अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार को सीबीएससी भर्ती उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने के लिए 17 अगस्त से 20 अगस्त को रात 12:59 बजे तक का समय दिया गया है।
उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। कैंडिडेट द्वारा ईमेल, पोस्ट, व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य तरीके से पेश की गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, यदि कोई आपत्ति सही पाई गई और विषय विशेषज्ञों द्वारा उसकी पुष्टि की जाती है तो शुल्क मूल भुगतान विधि में वापस कर दिया जाएगा। आगे कहा गया कि, चुनौतियों पर परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, सीबीएसई का निर्णय अंतिम होगा, इस मामले पर आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा।
सीबीएसई भर्ती परीक्षा 3, 10 और 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। सीबीएसई परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन यानी ओएमआर मोड में किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 118 रिक्तयां भरी जाएंगी। जिसमें सहायक सचिव (शैक्षणिक, प्रशिक्षण और कौशल शिक्षा) के साथ ही ग्रुप ए, बी और सी में विभिन्न प्रशासनिक पद शामिल हैं।
CBSE OMR Answer Sheets and Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई ओएमआर शीट और सीबीएसई आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सीबीएसई रिक्रूटमेंट एग्जाम’ ओएमआर एवं आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर ओएमआर शीट और आंसर की प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ कैंडिडेट ऑनलाइन चुनौती दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल