CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी के तहत रिक्त 118 पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई भर्ती अभियान 2024 के तहत आवेदन करने वाले एससी/ एसटी/ दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज यानी 12 मार्च 2024 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी, जूनियर अकाउंटेंट व जूनियर इंजीनियर समेत कुल 118 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2024 है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 118 पदों में से ग्रुप ए के तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी के 64 और अकाउंट ऑफिसर के 3 पद, ग्रुप बी के तहत जूनियर इंजीनियर के 17 और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 7 पद और ग्रुप सी के तहत जूनियर अकाउंटेंट के 20 पद और अकाउंटेंट के 7 पद भरे जाएंगे।
ग्रुप ए के तहत सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को 1500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, ग्रुप बी और सी के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से 800 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। हालाँकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
Also read Canva-CBSE Partnership: भारतीय शिक्षकों को कैनवा देगा विजुअल कम्युनिकेशन और एआई टूल्स का प्रशिक्षण
सीबीएसई भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है।
CBSE Board Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए सीबीएसई भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- कैंडिडेट भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए अखिल भारतीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]JPSC CSE Prelims 2024: जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर करेगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
जेपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ सरकारी पहचान पत्र, अटेंडेंस शीट का प्रिंटआउट और दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम