CBSE Exam Pattern Change: सीबीएसई ने बदला 11वीं-12वीं का परीक्षा पैटर्न, नहीं होंगे दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Santosh Kumar | April 5, 2024 | 12:23 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई का कहना है कि 11वीं और 12वीं कक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की जगह अब कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न वर्ष 2024-25 से लागू कर दिया गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा 11वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने का फैसला किया है। बोर्ड ने अब परीक्षाओं में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को हटाने का निर्णय लिया है। सीबीएसई ये बदलाव नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत कर रही है। शिक्षा मंत्रालय का तर्क है कि इससे बच्चों में उत्तर याद रखने की प्रवृत्ति खत्म होगी और सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
सीबीएसई द्वारा जारी नया परीक्षा पैटर्न वर्ष 2024-25 से लागू कर दिया गया है। सीबीएसई का कहना है कि 11वीं और 12वीं कक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की जगह कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। फिलहाल सीबीएसई ने यह फॉर्मेट केवल 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए लागू किया है। इसके अलावा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए है।
सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। बोर्ड के मुताबिक 11वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा पैटर्न में बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के आधार पर किया गया है। नई शिक्षा नीति के मुताबिक परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है।
CBSE Exam Pattern Change: बोर्ड बना रहा नया इकोसिस्टम
सीबीएसई के निदेशक जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, सीबीएसई ने स्कूलों में योग्यता-आधारित शिक्षा का उपयोग करने के लिए कदम उठाए हैं। बोर्ड ने बहुविकल्पीय प्रश्नों यानी एमसीक्यू और कौशल आधारित प्रश्नों की संख्या 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। जबकि लघु एवं दीर्घ उत्तरीय सहित अन्य प्रश्नों का प्रतिशत 40 से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है।
जोसेफ इमैनुएल ने आगे कहा कि सीबीएसई स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक इको-सिस्टम बना रहा है, जिसका उद्देश्य याद करने के बजाय सीखने पर जोर देना है। इस नए इकोसिस्टम के जरिए छात्रों की रचनात्मक सोच और क्षमताओं का विकास किया जाएगा, ताकि वे 21वीं सदी की चुनौतियों से निपट सकें।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए ctet.nic.in पर करें आवेदन, पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच