CBSE Exam 2024: निजी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए केंद्राधीक्षक बाहरी परीक्षक की नहीं करेंगे नियुक्ति
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 02:59 PM IST | 1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्रों की कक्षा-वार और विषय-वार सूची तैयार करनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 15 मार्च तक किया जाएगा। सीबीएसई ने निजी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि केंद्र अधीक्षक किसी भी परिस्थिति में अपनी मर्जी से बाहरी परीक्षक की नियुक्ति नहीं कर सकेंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई द्वारा पिछले दो वर्षों के उन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनके अंक प्रैक्टिकल या थ्योरी परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इसके साथ ही 2021 के उन छात्रों के लिए भी परीक्षा आयोजित होगी, जिन्होंने प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए आवेदन किया था।
सीबीएसई ने कहा कि सभी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल थ्योरी परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करायी जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन के बाद केंद्र द्वारा निजी छात्रों के अंक अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को बाहरी परीक्षक की नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से पहले ही संपर्क करना होगा।
Also read CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2024 जारी, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया
बोर्ड द्वारा निजी छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश में कहा गया कि क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रायोगिक परीक्षाओं की योजना के बारे में सूचित किया जाएगा। वहीं, छात्रों को परीक्षा की तारीख और समय के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।
दिशा निर्देश में कहा गया कि जिन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन किया जाना है, उन सभी छात्रों की कक्षा-वार और विषय-वार सूची परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक को तैयार करनी होगी। प्राइवेट छात्रों को अपनी पिछली मार्कशीट और प्रवेश पत्र के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई