CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को ओईसीएमएस पोर्टल अपडेट करने के दिए निर्देश
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 08:44 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने कहा कि ओईसीएमएस पोर्टल दिन-प्रतिदिन अपडेट नहीं करने पर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की तैयारी के दौरान बोर्ड को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के दौरान प्रधानाचार्य और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को प्रतिदिन ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम (ओईसीएमएस) पोर्टल अपडेट करने का निर्देश दिया है। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले और परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों की भी रिपोर्ट मांगी है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई ने कहा कि जारी निर्देश के बावजूद कई परीक्षा केंद्रों द्वारा अभी तक ओईसीएमएस पोर्टल में परीक्षा डेटा अपडेट नहीं किया गया है। डेटा अपडेट नहीं करने पर उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन की तैयारी के दौरान बोर्ड को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया कि जानकारी का उपयोग एकीकृत भुगतान प्रणाली (आईपीएस) द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को देय राशि की गणना करने के लिए भी किया जाएगा।
बोर्ड ने निर्देश देते हुए कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू की गई है। कई परीक्षा केंद्रों द्वारा ओईसीएमएस पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी अभी तक पेंडिग है। सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षकों को ओईसीएमएस पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है।
Also read CBSE Open Book Exam: सीबीएसई ओपन बुक एग्जाम की शुरुआत कुछ स्कूलों से प्रयोग के तौर पर की जाएगी
सीबीएसई ने कहा कि, “बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में विभिन्न स्तरों पर लाखों पदाधिकारी शामिल होते हैं। परीक्षाओं के बेहतर प्रबंधन और पर्यवेक्षण के लिए दिन-प्रतिदिन की परीक्षाओं से संबंधित रिकॉर्ड का उचित रखरखाव और ऑनलाइन अपडेशन काफी महत्वपूर्ण है।” बताया गया कि पोर्टल पर डेटा अपडेट न होने के चलते परेशानी काफी बढ़ गई है।
सीबीएसई सर्कुलर में कहा गया है कि पोर्टल केवल अनुपस्थित विवरण जमा करने के लिए नहीं है। इसे परीक्षा केंद्र पर प्रतिदिन जमा करना होगा, भले ही केंद्र पर कोई अनुपस्थित न हो। सीबीएसई बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया गया। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज यानी 13 मार्च को समाप्त हो गई, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल को समाप्त होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम