Trusted Source Image

JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, एग्जाम 4 अप्रैल से

Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 07:18 PM IST | 2 mins read

संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए एग्जाम से तीन दिन पहले जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा देश भर के करीब 291 शहरों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा देश भर के करीब 291 शहरों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 (जेईई मेन 2024 सत्र 2) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण देख सकेंगे।

आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हालाँकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मुख्य परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं किया है।

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए शहर सूचना पर्ची मार्च माह के अंतिम सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई गई है। उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

Also readJEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 2 का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है।

JEE Main 2024 Session 2 Exam City Intimation Slip: करें डाउनलोड

आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर जेईई मुख्य परीक्षा शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सत्र-2 एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications