CBSE CTET Notification 2025: सीटेट नोटिफिकेशन कब तक आएगा ctet.nic.in पर? शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | September 11, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी परीक्षा पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाती है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (CTET 2025) का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटेट 2025 अधिसूचना में परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2025 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। सीटेट पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए तथा सीटेट पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए होता है। सीटेट उत्तीर्ण उम्मीदवार केवीएस, एनवीएस, आर्मी जैसे संस्थानों में शिक्षण भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET Eligibility Criteria 2025: पात्रता मानदंड
- सीटेट पेपर 1 - उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों में कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, दो वर्षीय डीएलएड या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- सीटेट पेपर 2 - आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, दो वर्षीय डीएलएड या दो वर्षीय बीएड या समकक्ष योग्यता हो।
सीबीएसई सीटेट 2025 आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 1,000 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपए पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपए तथा पेपर 1 एवं पेपर 2 के लिए 600 रुपए है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीटेट परीक्षा ऑफलाइन मोड में ढाई घंटे की अवधि के लिए कराई जाती है। प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए सीटीईटी की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके समय-सीमा के भीतर सीटेट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सीटेट 2025 अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल