CBSE Exam 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी ए - हिंदी बी का पेपर 21 फरवरी को होगा आयोजित, अलग-अलग बैठेंगे छात्र
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 09:52 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। पेपर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के लिए हिंदी ए और हिंदी बी विषय का पेपर कल यानी 21 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि हिंदी-ए के छात्रों को एक साथ सीटें आवंटित की जाएंगी और हिंदी-बी के छात्रों को भी एक साथ सीटें आवंटित की जाएंगी।
बोर्ड की नोटिस में आगे बताया गया कि परीक्षा केंद्रों को छात्रों के विषय बदलने की अनुमति नहीं है। छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए विषयों के लिए पेपर में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि हिंदी ए और हिंदी बी पेपर में लिखित परीक्षा 80 अंकों के लिए होगी, जबकि 20 अंक इंटरनल असाइनमेंट के लिए आरक्षित किए गए हैं।
हिंदी विषय के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगे। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित करेगा। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
Also read CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 से साल में दो बार होगी आयोजित, शिक्षा मंत्री की घोषणा
सीबीएसई ने जारी नोटिस में बताया कि कक्षा 10वीं के लिए हिंदी-ए के छात्रों को हिंदी-ए का पेपर और हिंदी-बी के छात्रों को हिंदी-बी का पेपर सावधानी पूर्वक वितरित किया जाना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी अलग से पैक की जाएंगी।
बताया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है, एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी विषय का पेपर 26 फरवरी को आयोजित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी