CBSE Board Result 2025: पीएम मोदी ने सीबीएसई रिजल्ट पर छात्रों को दी बधाई, कहा- एक परीक्षा तय नहीं करती भविष्य
Santosh Kumar | May 13, 2025 | 03:56 PM IST | 2 mins read
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो छात्र अपने अंकों से निराश हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि एक परीक्षा कभी किसी को परिभाषित नहीं करती।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा कभी भी किसी छात्र को परिभाषित नहीं कर सकती और छात्रों की असली ताकत उनकी मार्कशीट से कहीं अधिक है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी ने लिखा, "सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन न सिर्फ छात्रों बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और सभी साथियों की मेहनत की सराहना करने का दिन है। पीएम मोदी ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
CBSE Board Result 2025: पीएम मोदी ने छात्रों को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो छात्र अपने अंकों से निराश हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि एक परीक्षा कभी किसी को परिभाषित नहीं करती। आपकी जीवन यात्रा इससे कहीं बड़ी है और आपकी ताकत आपकी मार्कशीट से कहीं अधिक है।
सीबीएसई ने आज (13 मई) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। 10वीं में 93 फीसदी से ज्यादा छात्र पास हुए और 12वीं में 88.39 फीसदी छात्र पास हुए। दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
CBSE 10th-12th Result 2025: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्या कहा?
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने इसे कड़ी मेहनत, लगन और लगन का नतीजा बताया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई परीक्षाएं एनईपी 2020 के अनुरूप आयोजित की जाती हैं और इनके नतीजे डिजिटल रूप से डिजिलॉकर, उमंग ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी एक्टिव, जानें क्षेत्रवार पास प्रतिशत
बोर्ड ने इन दोनों प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। इस बार देशभर में कुल पास प्रतिशत करीब 93.60% रहा है। क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो तिरुवनंतपुरम क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार