Santosh Kumar | December 30, 2025 | 03:25 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे यह जानकारी सभी संबंधित स्टूडेंट्स और पेरेंट्स तक उनकी जानकारी और जरूरी कार्रवाई के लिए पहुंचाएं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 3 मार्च, 2026 को होने वाली क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के कुछ सब्जेक्ट्स की डेट्स बदल दी हैं। इस संबंध में बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10 की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च को और कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बाकी सभी एग्जाम की डेट्स वही रहेंगी। बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे यह जानकारी सभी संबंधित स्टूडेंट्स और पेरेंट्स तक उनकी जानकारी और जरूरी कार्रवाई के लिए पहुंचाएं।
सीबीएसई बोर्ड 2026 डेटशीट में बदलाव किया जा रहा है, और नई डेट्स एडमिट कार्ड जारी होने पर उन पर भी लिखी होंगी। एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होंगे और कक्षा 10 के लिए 10 मार्च तक और क्लास 12 के लिए 9 अप्रैल तक चलेंगे।
Also readCBSE Practical Examination 2025 Guidelines: सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा गाइडलाइंस, एसओपी जारी की
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक होंगी। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी करें ताकि थ्योरी परीक्षाओं से पहले सभी प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड किए जा सकें।
बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर हाल ही में जारी एक नोटिस में, क्लास 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट कराने के लिए डिटेल्ड गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बताए हैं।