Trusted Source Image

CBSE Answer Sheet: सीबीएसई का दावा- पोर्टल ठीक से कर रहा काम, अब तक 1,27,146 से अधिक आवेदन प्राप्त

Santosh Kumar | May 21, 2026 | 10:01 AM IST | 1 min read

सीबीएसई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने के लिए उसका ऑनलाइन पोर्टल "सुचारू रूप से काम कर रहा है" और छात्र सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बोर्ड ने कहा कि 20 मई की शाम 7:30 बजे तक, पोर्टल खुलने के महज तीन घंटे के भीतर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके हैं।

CBSE Answer Sheet: 3 घंटे के भीतर 1,27,146 आवेदन जमा

सीबीएसई ने कहा, "कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब सुचारू रूप से काम कर रहा है और आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा रहे हैं।"

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा, "20 मई को शाम 7:30 बजे तक यानी पोर्टल खुलने के तीन घंटे के भीतर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर पुस्तिकाओं को प्राप्त करने के लिए 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए गए।"

Also readCBSE Answer Sheet: सीबीएसई 12वीं कक्षा की स्कैन की हुईं आंसर शीट हासिल करने के लिए आवेदन की डेट 23 मई तक बढ़ी

CBSE 12th Answer Sheet: आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई

बोर्ड ने कहा कि छात्र संबंधित वेबसाइट के लिंक के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाना जारी रख सकते हैं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तारीख वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है।

सीबीएसई की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतिम तिथि 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications