Trusted Source Image

CBSE Answer Sheet: सीबीएसई 12वीं कक्षा की स्कैन की हुईं आंसर शीट हासिल करने के लिए आवेदन की डेट 23 मई तक बढ़ी

Santosh Kumar | May 19, 2026 | 10:01 PM IST | 1 min read

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तिथि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है।

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तारीख वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतिम तिथि 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है।

सीबीएसई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "सीबीएसई की एक वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या और छात्रों को पर्याप्त समय देने के लिए जांची हुईं उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।"

CBSE Answer Sheet: समय सीमा के भीतर आवेदन करें

परीक्षा देने वालों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का उपयोग करते हुए आवेदन करें। बोर्ड ने यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का मौका देने के लिए शुरू की है।

छात्रों और अभिभावकों द्वारा बोर्ड की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' प्रणाली को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

Also readCBSE 12th Re-evaluation: बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के ठीक से काम करने का किया दावा, छात्रों ने की शिकायत

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications