CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 03:41 PM IST | 2 mins read
CBSE Board Exam Class 10th Result: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 10th 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
सीबीएसई एग्जाम रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे।
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर सीबीएसई परिणाम मई 2025 में जारी होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, बोर्ड ने सीबीएसई रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि और समय की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीबीएसई आमतौर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक ही दिन जारी करता है।
Also read CBSE: सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपल, काउंसलर्स के लिए सीयूईटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया
सीबीएसई बोर्ड मार्कशीट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक एवं प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र अपनी मूल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE Board Exam Class 12th Result: संभावित तिथि
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से संबंधित संभावित तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां | विवरण |
|---|---|---|
| परिणाम जारी होने की तिथि | 1 से 10 मई, 2025 (संभावित) | cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर |
| पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन | 11 से 20 मई, 2025 (संभावित) |
सत्यापन के लिए शुल्क 500 रुपए,
पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क 100 रुपए |
| कंपार्टमेंट परीक्षा | जुलाई 2025 (संभावित) | अगस्त 2025 में परिणाम |
CBSE Board Result Kab Aaega: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- सीबीएसई 10वीं या 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी