CAT Result 2023: आईआईएम कैट स्कोरकार्ड iimcat.ac.in पर जारी
Alok Mishra | December 21, 2023 | 04:58 PM IST | 1 min read
कैट 2023 रिजल्ट: पौने तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कैट 2023 में भाग लिया। कैट 2023 रिजल्ट जारी होने के साथ ही इनका इंतजार खत्म हो गया, यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से कैट रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
नई दिल्ली: कैट 2023 के आयोजक संस्थान आईआईएम लखनऊ के द्वारा कैट रिजल्ट 2023 की घोषणा 21 दिसंबर, 2023 को कर दिया गया है। कैट यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से उम्मीदवारों को कैट 2023 रिजल्ट चेक करने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कैट रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। साइट पर कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। गत वर्ष कैट परिणाम 21 दिसंबर, 2022 को घोषित किए गए थे जबकि 27 नवंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी।
आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की गई थी कि कैट परिणाम किस तारीख को घोषित किया जाना है। कैट 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर की 5 दिसंबर को जारी की गई थी और इस पर 8 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती थी।
आंसर की को जारी किए ठीक-ठाक समय बीत गया है ऐसे में कैट रिजल्ट 2023 जारी किए जाने की संभावना बढ़ गई थी। कैट रिजल्ट 2023 से परसेंटाइल की जानकारी मिलेगी जिसके आधार पर कट ऑफ की मदद से प्रवेश के अवसर पता कर सकेंगे।
कैट परिणाम 2023 कैसे डाउनलोड करें?
कैट रिजल्ट उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैट 2023 का परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं-
- कैट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in 2023 पर जाएं
- कैट परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें
- लॉग इन करने के लिए कैट यूजर आईडी और पासवर्ड डालें
- कैट 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
- वैध विवरण जमा करने पर, कैट 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इस वर्ष लगभग 288000 उम्मीदवारों कैट 2023 परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। देश के प्रमुख आईआईएम और आईआईटी के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों के फ्लैगशिप प्रोग्रामों में प्रवेश 95 से 99+ कैट परसेंटाइल उम्मीदवारों को ही दिया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी