CAT 2024: आईएसबी हैदराबाद पीजीपी वाईएल कोर्स की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन नजदीक, कैट उत्तीर्ण छात्र करें अप्लाई
Santosh Kumar | December 2, 2024 | 04:16 PM IST | 2 mins read
आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 20 महीने का पूर्णकालिक एमबीए समकक्ष आवासीय प्रबंधन कार्यक्रम होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) हैदराबाद द्वारा एमबीए करने के इच्छुक छात्रों के लिए यंग लीडर्स पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी वाईएल) के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 2025 के मध्य में शुरू होगा।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
शैक्षणिक वर्ष 2025-27 के लिए पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क जीएसटी के साथ 2,36,000 रुपये है, जबकि आवास शुल्क 3,95,000 रुपये है। योग्यता के आधार पर, कक्षा में 40-50 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके अलावा, योग्य उम्मीदवारों को 100% ट्यूशन छूट तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा सकती है। आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 20 महीने का पूर्णकालिक एमबीए समकक्ष आवासीय प्रबंधन कार्यक्रम होगा।
CAT 2024: कैट स्कोर के आधार पर प्रवेश
आईएसबी और अन्य शीर्ष अंतरराष्ट्रीय बी-स्कूलों के प्रसिद्ध संकाय अपनी विशेषज्ञता से छात्रों को पीजीपी वाईएल में प्रशिक्षित करेंगे। पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे-
- अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- छात्रों को वैध जीमैट या जीआरई (केवल परीक्षा केंद्र-आधारित टेस्ट) या कैट स्कोर प्रस्तुत करना होगा।
- प्रोग्राम में शामिल होने के वर्ष की 15 जून तक कार्य अनुभव 0-24 महीने से अधिक नहीं होना चाहिए।
- यदि अभ्यर्थी का शिक्षण माध्यम अंग्रेजी नहीं है, तो उन्हें वैध TOEFL/IELTS स्कोर भी प्रस्तुत करना होगा।
ISB PGP YL Course: कोर्स के लिए कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईएसबी पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- isb.edu/en/study-isb/isb-application-page.html
- 'First-Time Users' पर लिंक करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- आईएसबी प्रवेश पंजीकरण फॉर्म भरें और जमा करें।
- इसके बाद पोर्टल पर अपनी आईडी लॉगिन करें।
- पीजीपी वाईएल आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल