CA Final November 2024 Result: सीए फाइनल नवंबर परिणाम तिथि घोषित; उत्तीर्ण मानदंड और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | December 20, 2024 | 09:16 PM IST | 1 min read
सीए फाइनल नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 सत्र के लिए सीए फाइनल रिजल्ट तिथि की आधिकारिकतौर पर घोषणा कर दी है। आईसीएआई नवीनतम सूचना के अनुसार, सीए फाइनल नवंबर 2024 के नतीजे 26 दिसंबर को संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक घोषणा के बाद सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आईसीएआई की वेबसाइट icai.org पर आईसीएआई सीए फाइनल परिणाम नवंबर 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। सीए फाइनल नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल को लॉगिन विंडों में दर्ज करना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (देर शाम) को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीए फाइनल नवंबर 2024 की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 3, 5 और 7 नवंबर को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 और 14 नवंबर (कुछ उम्मीदवारों के लिए) को आयोजित की गई थी।
Also read ICAI CA Foundation 2025 Exam Reschedule: सीए फाउंडेशन जनवरी परीक्षा तिथि में संशोधन, जानें नई डेट्स
CA Final November Result 2024: उत्तीर्ण मानदंड
सीए फाइनल परिणाम 2024 के लिए विषयवार योग्यता अंकों की जांच नीचे दी गई सारणी में कर सकते हैं:
|
सीए फाइनल विषय
|
व्यक्तिगत विषय में प्राप्त अंक
|
कुल योग्यता प्रतिशत ग्रुप 1 / ग्रुप 2 |
कुल योग्यता प्रतिशत
दोनों ग्रुप के लिए |
|---|---|---|---|
| पेपर 1 - फाइनेंशियल रिपोर्टिंग | 40% | 50% |
50% |
| पेपर 2 - एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट |
40%
|
||
| पेपर 3 - एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स |
40%
|
||
| पेपर 4 - डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इनडायरेक्ट टैक्स लॉ |
40%
|
50%
|
|
|
पेपर 5 - इनडायरेक्ट टैक्स लॉ
पार्ट 1: गुड्स एंड सर्विस टैक्स पार्ट 2: कस्टम एंड एफटीपी |
40%
|
||
|
पेपर 6 - इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस
(मल्टी डिसिप्लिन केस स्टडी एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट) |
40% |
अगली खबर
]School Innovation Marathon 2024: स्कूल इनोवेशन मैराथन संपन्न; 100,000 से अधिक नवाचार परियोजनाएं प्राप्त हुई
इनोवेशन चैलेंज एनईपी 2020 से जुड़ा है, जो छात्रों के बीच रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देकर अनुभवात्मक शिक्षा और रचनात्मक समस्या-समाधान पर जोर देता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें