CDAC C-CAT 2027: सीडैक सी-कैट रजिस्ट्रेशन cdac.in पर 25 नवंबर से शुरू होगी, पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 04:35 PM IST | 1 min read
सी-कैट जनवरी सेशन 2027 की परीक्षा 9 और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नए बैच की शुरूआत 24 फरवरी, 2026 से की जाएगी।
नई दिल्ली: प्रगत संगणक विकास केंद्र (CDAC) ने कंप्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) 2027 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर सीडैक सी-कैट रजिस्ट्रेशन 2027 प्रक्रिया 25 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।
सीडैक सी-कैट पंजीकरण 2027 की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2026 है। सी-कैट जनवरी सेशन 2027 की परीक्षा 9 और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नए बैच की शुरूआत 24 फरवरी, 2026 से की जाएगी।
CDAC C-CAT 2027 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के कुछ सब्जेक्ट्स जैसे इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), कंप्यूटर साइंस (CS), इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन्स, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर डिग्री वाले कैंडिडेट सीडैक सी-कैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- क्वालिफाइंग यूजी डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। हालांकि, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के पीजी सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में कैटेगरी 2 (पेपर A + B) कोर्स के लिए 1550 रुपये और कैटेगरी 3 (पेपर A+ B + C) कोर्स के लिए 1,750 रुपये देने होंगे। सीडैक सी-कैट 2027 प्रवेश परीक्षा पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
CDAC C-CAT 2027 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सी-कैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सीडीएसी की ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सी-डैक के 900 घंटे के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को अब एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित 40 क्रेडिट वाले 1200 घंटे के स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के रूप में मान्यता दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को www.cdac.in/index.aspx?id=newregister1 पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार