Gandhi's statue unveiled: अमेरिका के सिएटल सेंटर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया गया अनावरण
Press Trust of India | October 3, 2024 | 01:45 PM IST | 1 min read
भारतीय महावाणिज्य दूतावास और सिएटल शहर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करने के लिए साझेदारी में काम किया।
नई दिल्ली: अमेरिका के सिएटल सेंटर में महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी आवक्ष प्रतिमा (Bust) का अनावरण किया गया। सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल, सांसद एडम स्मिथ और भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल की उपस्थिति में बुधवार (2 अक्टूबर) को आवक्ष प्रतिमा का अनावरण हुआ।
सिएटल में स्थापित गांधी की यह पहली आवक्ष प्रतिमा है। प्रतिमा को लोकप्रिय ‘स्पेस नीडल’ के नीचे तथा चिहुली गार्डन एवं ग्लास म्यूजियम के समीप स्थापित किया गया है। प्रतिमा के अनावरण समारोह का नेतृत्व सिएटल में भारत के महावाणिज्यदूत प्रकाश गुप्ता ने किया।
समारोह में उत्तर पश्चिम प्रशांत में ‘यूएस फर्स्ट कोर’ के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेवियर ब्रूनसन और ‘मार्टिन लूथर किंग गांधी इनिशिएटिव’ के अध्यक्ष एडी राई भी शामिल थे। इस अवसर पर, वाशिंगटन के गवर्नर जे. इंसली ने एक आधिकारिक घोषणा जारी की। बता दें कि, प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर गांधी जयंती मनाई जाती है।
Also read Gandhi Jayanti: चीनी कलाकारों और स्कूली छात्रों ने बीजिंग में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया
उन्होंने इस प्रतिमा को गांधी के सिद्धांतों के प्रति श्रद्धांजलि बताया और कहा कि यह प्रतिमा अहिंसा के मार्ग पर चलकर परिवर्तन लाने के प्रभाव की याद दिलाएगी। किंग काउंटी ने भी ग्रेटर सिएटल क्षेत्र के सभी 73 शहरों में दो अक्टूबर को ‘महात्मा गांधी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
वाणिज्य दूतावास ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारत के महावाणिज्य दूतावास और सिएटल शहर ने महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान को चिह्नित करने में मिलकर काम किया और प्रतिष्ठित सिएटल सेंटर के इस स्थान को उपयुक्त माना गया।”
प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि, “हर साल यहां 1.2 करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं। इसके महत्व, स्थान और लोगों की पहुंच तथा शांति एवं अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को देखते हुए प्रतिमा की स्थापना के लिए सिएटल सेंटर को उपयुक्त समझा गया।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार