BTSC JE Recruitment 2026: बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 30 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read
बीटीएससी ने उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलने के बाद जेई भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया।
नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जनवरी तक बीटीएससी जूनियर इंजीनियर 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने पहले बीटीएससी जेई 2026 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2026 निर्धारित की थी। हालांकि, उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलने के बाद बीटीएससी ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसके बाद बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से फिर शुरू की गई है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल में कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
बीटीएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आयोग द्वारा जेई भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2809 रिक्त पदों को भरा जाएगे, जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2653 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 86 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 70 पद शामिल हैं।
जूनियर इंजीनियर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। बीटीएससी जेई भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी को पीबी 9300-34,800/ ग्रेड पे - 4600/ वेतन स्तर-7 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीटीएससी जेई नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
BTSC Junior Engineer Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- बीटीएससी की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘भर्ती’ अनुभाग पर क्लिक करें।
- बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना का चयन करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल