Trusted Source Image

BSSC: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेन्स एग्जाम 26 मई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रही समस्या पर आयोग ने दी सफाई

Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा ऑफिस अटेंडेंट की मुख्य परीक्षा 26 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही समस्या केवल विज्ञापन संख्या-06/25 के अभ्यर्थियों को है, क्योंकि उनकी परीक्षा बाद में ली जाएगी।

जो अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या-06/25 के तहत आते हैं, उनकी परीक्षा 26 मई को नहीं है, इसलिए वे परेशान न हों। (आधिकारिक वेबसाइट)
जो अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या-06/25 के तहत आते हैं, उनकी परीक्षा 26 मई को नहीं है, इसलिए वे परेशान न हों। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने साफ किया है कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत निकाली गई इस भर्ती की मुख्य परीक्षा 26 मई 2026 (मंगलवार) को ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कुछ अभ्यर्थियों को आ रही दिक्कतों को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है।

बीएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत ऑफिस अटेंडेंट पद की मुख्य परीक्षा 26 मई 2026 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पिछले साल 11 मई 2025 को किया गया था। प्रीलिम्स पास करने वाले और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर आयोग की सफाई

हाल ही में कई अभ्यर्थियों ने ई-मेल और आयोग के काउंटर पर जाकर यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। इस पर आयोग ने स्पष्ट करते हुए बताया है कि जो परीक्षा 26 मई 2026 को होने जा रही है, वह केवल विज्ञापन संख्या-02/2022 वाले उम्मीदवारों के लिए है। जो अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या-06/25 के तहत आते हैं, उनकी परीक्षा 26 मई को नहीं है, इसलिए वे परेशान न हों।

विज्ञापन संख्या-06/25 की परीक्षा बाद में होगी

आयोग ने नोटिफिकेशन में साफ शब्दों में कहा है कि 26 मई 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा का विज्ञापन संख्या-06/25, पद-ऑफिस अटेंडेंट से कोई संबंध नहीं है। इस नए विज्ञापन (06/25) की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इसके बारे में अभ्यर्थियों को सही समय पर अलग से सूचित किया जाएगा।

Also read MPESB Police SI, Subedar Phase-II Result 2026: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार फेज 2 रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी

आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें अभ्यर्थी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न रहें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की नवीनतम और सही जानकारी (Latest Updates) के लिए वे लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in को देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications