Trusted Source Image

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार सेकंड इंटर लेवल भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 31 जनवरी तक बढ़ी

Saurabh Pandey | January 14, 2026 | 03:57 PM IST | 2 mins read

बिहार एसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरण शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए अभी तक कुल 13 लाख से भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के लिए अभी तक कुल 13 लाख से भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो 29 जनवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे और 31 जनवरी 2026 तक अपना कंपलीट आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के माध्यम से जमा कर सकेंगे।

इससे पहले बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाके लिए कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 24,492 की गई थी। इस संबंध में सूचना जारी करते हुएपरीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी तक तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक विस्तारित की गई थी।

BSSC Inter Level Vacancy 2025: आयुसीमा

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Inter Level Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह योग्यता सभी पदों के लिए अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शॉर्टहैंड और टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।

Bssc 2nd inter level vacancy 2025: आवेदन शुल्क

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

BSSC Inter Level Exam Date 2025: परीक्षा पैटर्न

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है, इस प्रकार कुल प्रश्नपत्र 600 अंकों का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जबकि परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट है।

Also read BSSC Inter Level Recruitment 2025: बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती में रिक्तियों की संख्या 23,175 से 24,492 हुई

BSSC Inter Level Recruitment 2025: संशोधित रिक्तियों की संख्या

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ने के बाद अब 10,753 पद अनारक्षित हैं। 3,407 पद एससी, 231 एसटी, 4,185 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 2,678 पिछड़ वर्ग, 8,11 पिछड़े वर्गों की महिलाएं, 2,427 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कुल 24,492 वैकेंसी में 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के तहत 7,816 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications