BSF HC Exam: बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read

बीएसएफ हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और (रेडियो मैकेनिक्स) भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के लिए 22 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रशासनिक कारणों से कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र में बदलाव हो सकता है, इसलिए एडमिट कार्ड में अंकित केंद्र का पता ध्यान से जांच लें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कम्युनिकेशन सेटअप में 910 हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 211 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर विभागीय भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरओ) और हेड कांस्टेबल (आरएम) भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरओ) परीक्षा 2 नवंबर 2026 को पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, और हेड कांस्टेबल (आरएम) भर्ती परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

BSF HC Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट (डेढ़ घंटे) पहले पहुंचना अनिवार्य है। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे (गेट बंद होने का समय 8:30 बजे) और दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे (गेट बंद होने का समय दोपहर 12:30 बजे) निर्धारित किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

BSF HC Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरओ) और हेड कांस्टेबल (आरएम) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध होंगे, जहां से उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। दोनों पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे ।

अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर रोल नंबर आवंटन और एडमिट कार्ड की जानकारी का मैसेज भी भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अपना मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को दो प्रकार के रोल नंबर आवंटित किए जाएंगे- कंप्यूटर आधारित प्रणाली (CBT) में लॉगिन के लिए एक अलग सीबीटी रोल नंबर होगा, जबकि भर्ती प्रक्रिया के शेष चरणों के लिए बीएसएफ रोल नंबर का उपयोग किया जाएगा।

Also read IndiaAI Fellowship 2026-27: इंडिया एआई फेलोशिप के लिए आवेदन जारी, 30 नवंबर लास्ट डेट, पात्रता मानदंड जानें

BSF HC Admit Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - क्वालिफाइंग
  2. कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) - 200 अंक
  3. डिक्टेशन परीक्षा और अनुच्छेद पठन परीक्षा (केवल हेड कांस्टेबल (आरओ के लिए) - 50 अंक
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]