BSF Recruitment 2024: बीएसएफ ग्रुप बी, सी भर्ती के लिए आवेदन rectt.bsf.gov.in पर शुरू; अंतिम तिथि 1 जुलाई
Santosh Kumar | June 2, 2024 | 11:05 AM IST | 2 mins read
बीएसएफ ग्रुप बी के तहत आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईएसएम श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत सब-इंस्पेक्टर (एसआई), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो भारतीय सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
बीएसएफ ग्रुप बी के तहत आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये और ग्रुप सी के तहत फॉर्म भरने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/ईएसएम श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
BSF Group B, C Recruitment 2024: कुल रिक्ति, आयु सीमा
भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल में कुल 162 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी एवं पीएसटी, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा की बात करें तो सब-इंस्पेक्टर (मास्टर) और सब-इंस्पेक्टर (इंजन ड्राइव) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि, हेड कांस्टेबल (मास्टर), हेड कांस्टेबल (कार्यशाला), हेड कांस्टेबल (इंजन ड्राइवर) और कांस्टेबल (क्रू) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
BSF Group B, C Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
बीएसएफ भर्ती के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है:
- एसआई (मास्टर) पद के लिए कक्षा 12वीं पास होने के साथ कैंडिडेट के पास जल परिवहन प्राधिकरण/ समुद्री विभाग द्वारा मास्टर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- एसआई (इंजन ड्राइवर) पद के लिए कक्षा 12वीं पास व जल परिवहन प्राधिकरण/ समुद्री विभाग द्वारा इंजन चालक प्रमाणपत्र कैंडिडेट के पास हो।
- हेड कांस्टेबल (मास्टर) पद के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही उम्मीदवार के पास सेरांग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- हेड कांस्टेबल (इंजन ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास हो, साथ ही द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
- हेड कांस्टेबल (कार्यशाला) पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास हो तथा संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री हो।
- कांस्टेबल (चालक दल) पद पर आवेदन के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही उम्मीदवार के पास नाव चलाने व तैराकी में 1 वर्ष का अनुभव है।
BSF Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसएफ ग्रुप बी, ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज, पर भर्ती से संबंधित ‘Apply Here’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]ICSI CS June 2024: सीएस एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल परीक्षा कल से शुरू, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें एग्जाम सेंटर
अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को विशेष दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल