BSEB JEE-NEET Free Coaching: बीएसईबी सुपर 50 फ्री कोचिंग के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी, 26 मार्च तक करें आवेदन
Santosh Kumar | March 18, 2025 | 01:47 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए छात्र 26 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए जेईई-नीट की फ्री कोचिंग के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com के माध्यम से बीएसईबी सुपर 50 आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले बीएसईबी सुपर 50 पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 थी।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
बिहार बोर्ड द्वारा संचालित गैर आवासीय शिक्षा राज्य के नौ प्रमंडलों में छात्रों को प्रदान की जाएगी। बीएसईबी द्वारा शुरू किए गए इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं।
बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए छात्र 26 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और आवेदन पत्र के संबंध में पूरी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
BSEB JEE-NEET Free Coaching: पात्रता मानदंड
बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र जो वर्तमान में कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, बीएसईबी के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोचिंग में भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शिक्षक छात्रों को JEE और NEET परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन करेंगे।
BSEB Free Coaching: ओएमआर-सीबीटी टेस्ट का आयोजन
बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में कोचिंग के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। बीएसईबी हर महीने दो बार ओएमआर और सीबीटी टेस्ट आयोजित करके छात्रों की प्रगति की जांच करेगा।
निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण का पूरा विवरण जांच लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार