BSEB STET Result 2025: बीएसईबी एसटेट रिजल्ट 5 जनवरी को होगा जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी
Saurabh Pandey | January 3, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
बिहार एसटेट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक रिजल्ट 5 जनवरी को घोषित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रिजल्ट की सारी तैयारियां कर ली गई हैं, सिर्फ रिजल्ट की चेकिंग चल रही है।
बिहार एसटेट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी है।
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड विवरण
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, उत्तीर्ण अंक, योग्यता स्थिति, रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे।
बिहार एसटेट के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 50 प्रतिशत, बीसी वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, एससी/एसटी वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत हैं।
BSEB STET Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
- बिहार एसटेट स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर लॉगिन करें।
- BSEB STET स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
- बिहार एसटेट स्कोरकार्ड पीडीएफ सेव करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
बिहार एसटेट परीक्षा विवरण
बिहार एसटेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 सेकंडरी टीचर बनने वालों के लिए होता है, जबकि पेपर 2 सीनियर सेकंडरी टीचर पद पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है।
एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) विषय
पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।
एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) विषय
पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच