BSEB Simultala Class 11 Answer Key 2026: बिहार सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति उठाएं
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 04:14 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए आयोजित ऑनलाइन (CBT) प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्श शीट जारी कर दी है। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जांच सकते हैं।
बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 16 जून से सक्रिय है, जिस पर चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति शुल्क और सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है, तो 16 जून से 18 जून, 2026 तक ऑनलाइन ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां उठा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद व किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न शुल्क 50 रुपये का भुगतान अनिवार्य है। बोर्ड ने उम्मीदवारों और उनके माता-पिता या अभिभावकों को उत्तर कुंजी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और वैध साक्ष्यों के साथ किसी भी विसंगति की रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित किया है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया तीन दिनों तक खुली रहेगी।
आपत्ति अवधि समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और इसके बाद बोर्ड द्वारा प्रवेश संबंधी आगे की घोषणाएं की जाएंगी। सिमुलतला रेजिडेंशियल स्कूल, जमुई द्वारा कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा 8 जून, 2026 को आयोजित की गई।
SAV Class 11 Answer Key 2026: उत्तर कुंजी कैसे जांचें और आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर एसएवी कक्षा 11 की आंसर की डाउनलोड कर और आपत्तियां उठा सकते हैं:
- सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘कक्षा 11वीं परीक्षा के लिए आपत्ति लिंक’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक देखें और डाउनलोड करें।
- इसके बाद आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उन प्रश्नों का चयन करें जिन पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क जमा करें।
- आपत्ति फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार