Trusted Source Image

HPSC AE Answer Key 2026: हरियाणा एचपीएससी एई उत्तर कुंजी hpsc.gov.in पर जारी, 17 जून से दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 03:23 PM IST | 2 mins read

एचपीएससी एई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचपीएससी संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 14 जून, 2026 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीएससी संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 14 जून, 2026 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने आज सहायक इंजीनियर (AE), मैकेनिकल इंजीनियर (ME) और सब-डिविजनल इंजीनयिर (SDE) की संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर एचपीएससी एई उत्तर कुंजी 2026 जांच सकते हैं।

एचपीएससी एई सिविल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। एचपीएससी एई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 17 जून से 19 जून, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तक सक्रिय रहेगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “हरियाणा के पब्लिक वर्क्स (B&R) विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और हरियाणा के डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग में सब डिविजनल इंजीनियर (सिविल) (विज्ञापन संख्या 19/2025) के पदों के लिए 14 जून, 2026 को आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के लिए स्टैंडर्ड प्रश्न पुस्तिका और उसकी स्टैंडर्ड उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है।”

Also readUPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, कब तक आएगा? जानें डायरेक्ट लिंक

आयोग ने आगे बताया कि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल स्टैंडर्ड क्वेश्चन बुकलेट और उसकी आंसर की के आधार पर ही आपत्तियां दर्ज करें। हर आपत्ति के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद वह वापस नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए एचपीएससी एई आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 153 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

HPSC AE Civil Answer Key 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन उम्मीदवार एचपीएससी एआई सिविल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • “उत्तर कुंजी” या “नवीनतम घोषणाएं” अनुभाग पर जाएं।
  • “HPSC AE Civil Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रश्न पत्र पुस्तिका/उत्तर कुंजी जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications