BSEB Sakshamta Pariksha Objection Window: सक्षमता परीक्षा ऑब्जेक्शन विंडो तिथि आज रात तक बढ़ी, दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | March 22, 2024 | 07:53 AM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जारी की गई है। परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा आज यानी 22 मार्च तक उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले आपत्ति विंडो की आखिरी डेट 21 मार्च थी।
हाल ही में बीएसईबी ने 26 फरवरी, 1 मार्च और 6 मार्च को आयोजित सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। बोर्ड ने इससे पहले 2 से 5 मार्च तक आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी
Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Sakshamta Answer Key 2024: आज रात तक दर्ज करें आपत्ति
अगर अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह आज रात 11.59 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित है।
Also read BSEB DElEd Exam Schedule: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा शेड्यूल घोषित, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
Sakshamta Pariksha Objection Window: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड और आपत्ति कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- अब, 'Click here for Objection' पर क्लिक करें।
- यहां आवश्यक विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और परीक्षा तिथि डालकर आईडी लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- यदि प्रश्नों के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो Objection का विकल्प चुनें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
बता दें की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के क्रम में परीक्षा के दौरान लिए गए थंब इम्प्रेशन का मिलान अनिवार्य तौर पर कराया जाएगा। काउंसलिंग के लिए विभाग की तरफ से एक खास साफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल