Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 03:07 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2024 को जारी कर दिया गया है। बीएसईबी ने लगातार तीसरी बार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में इस बार 13,79,842 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस प्रकार इस कुल बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 89.21 रहा है।
10th Result 2024 Bihar Board BSEB की आधिकारिक वेबसाइटों bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2024 के टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें पहले पांच स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 6 से 10 तक 41 विद्यार्थी शामिल हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी हो चुका है। इस परीक्षा में पहला स्थान जिला स्कूल पूर्णिंया के शिवंकर कुमार ने हासिल किया है। उनका रोल कोड 11001 और रोल नंबर 2400123 है। उन्होंने कुल 489 अंक (97.80 प्रतिशत) हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में 8,05,467 छात्रों ने भाग लिया, जबकि 8,58,785 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। कुल मिलाकर 16,64,252 छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में हिस्सा लिया।
वर्ष | पास प्रतिशत |
|---|---|
2024 | 89.21 % |
2023 | 81.04% |
2022 | 79.88% |
2021 | 78.17% |
2020 | 80.59% |
2019 | 80.73% |
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में 4,52,302 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। इसमें 2,52,846 छात्र, जबकि 1,99,456 छात्राएं शामिल हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में 5,24,965 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। इनमें 2,52,121 छात्र, जबकि 2,72,844 छात्राएं शामिल हैं।
बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 में 3,80,732 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। इनमें 1,66,093 छात्र, जबकि 2,14,639 छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा में 21,843 विद्यार्थी पास श्रेणी में हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 13,79,842 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राएं हैं।