Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 11:13 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज यानी 31 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी करेगा। इसकी घोषणा बीएसईबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा शामिल 16 लाख से अधिक छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद छात्र अपनी बिहार 10वीं मार्कशीट 2024 अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप अपना रोल नंबर या रोल कोड विवरण भूल जाते हैं तो अपने स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) पटना की तरफ से बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 के बाद स्क्रूटनी की डेट जारी की जाएगी। जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे और अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाना चाहेंगे, वे बीएसईबी स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 प्रदेश के 1585 परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी को शुरू हुई थी, जो 23 फरवरी को सकुशल संपन्न कराई जा चुकी है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2024 राज्य के 1585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल हुए। इनमें 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। पहली पाली में जहां कुल 4,38,967 छात्राएं शामिल हुईं, वहीं 4,11,604 छात्रों ने परीक्षा दी। इस तरह पहली पाली की परीक्षा में कुल 8,50,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में 4,33,227 छात्राएं, जबकि 4,10,983 छात्र शामिल हुए। इस प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 8,44, 210 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बिहर बोर्ड की तरफ से सभी जिलों में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में सिर्फ छात्राओं को परीक्षा देने की अनुमति थी।
छात्र बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि बिहार बोर्ड की तरफ से मैट्रिक और इंटर रिजल्ट देश में सबसे पहले जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट साल 2023 में 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे, 2022 में 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे तो बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021 को 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे जारी किया गया था। इस बार 2024 में भी 31 मार्च को जारी किया जा रहा है।