BSEB Exam 2025: बीएसईबी ने 10वीं, 12वीं स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम सेंटर का गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लेट आने वाले विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट, मैटिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। ये परीक्षाएं बोर्ड उन छात्रों के लिए आयोजित करेगा जो फरवरी में आयोजित अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में या तो असफल हो गए थे या परीक्षा देने से चूक गए थे।
बिहार बोर्ड ने 16 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं की विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की है।
BSEB Exam 2025 Schedule: स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां
बीएसईबी कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 2 मई, 2025 से शुरू होंगी और 7 मई तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
BSEB Exam 2025: बीएसईबी की गाइडलाइन
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम सेंटर का गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लेट आने वाले विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट, मैट्रिक विशेष (थ्योरी) एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा में लेट पहुंचने वाले परीक्षार्थियों द्वारा जबरदस्ती दीवार कूदकर एवं अवैध रूप से परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने पर दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले केन्द्राधीक्षक के विरूद्ध भी निलंबन की कार्रवाई एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जूता मोजा पहनकर आने पर पाबंदी
बीएसईबी की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि इंटरमीडिएट, मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जूता मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र के अंदर आना सख्त मना है। इसकी जगह वे चप्पल पहन कर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल