Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 05:55 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 1 अक्टूबर से आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में लाइब्रेरियन पदों पर नियुक्ति के लिए पहली बार पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा केआयोजन के बाद रिक्त पदों पर अंतिम भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बिहार विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक है।
बिहार सरकार और बिहार बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लंबे समय से चल रहे इंतजार को ध्यान में रखते हुए इस पहली पात्रता परीक्षा में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों की विशेष छूट दी है।
परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
प्रश्न का प्रकार - बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल अंक - 150 अंक (150 प्रश्न)
समय अवधि - 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग - इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
बिहार विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का मुख्य विषय पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरी साइंस की स्नातक डिग्री (B.Lib.Sc / B.L.I.Sc.) के लिए लागू पाठ्यक्रम के आधार पर तय किया गया है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक |
सामान्य वर्ग (General) | 50 प्रतिशत |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 45.5 प्रतिशत |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 42.5 प्रतिशत |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) | 40 प्रतिशत |
दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) | 40 प्रतिशत |
महिला अभ्यर्थी (सभी वर्ग) | 40 प्रतिशत |